हत्यारोपी को 4 जून तक न्यायिक हिरासत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हत्यारोपी हरभजन सिंह का बहुत ज्यादा नशा करना व बंदूक को अधिकतर समय साथ रखना खतरनाक साबित हुआ। गुस्से व मामूली बहस पर तैश में आकर अपने ही चचेरे भाई की हत्या करने के आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को 4 जून तक न्यायिक हिरासत में नाहन जेल भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी चचेरा भाई हरभजन सिंह काफी नशा करता था। एक बैंक शाखा में सुरक्षा गार्ड के तौर पर वह कार्यरत था इसलिए अकसर पांवटा आते जाते वक्त 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक साथ रखता था। इस हत्याकांड में आरोपी का बेहद नशा करना व बंदूक को अकसर साथ रखना खतरनाक साबित हुआ। अदालत में पेश करने पर 24 मई तक का उसको पुलिस रिमांड मिला। शुक्रवार शाम को फिर आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पांवटा अदालत ने आरोपी को 4 जून तक न्यायिक हिरासत में नाहन जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को हरीपुर टोहाना निवासी किसान कमलजीत सिंह (50) की हत्या चचेरे भाई ने ही कर दी थी।
डीएसपी पांवटा नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि हरीपुर टोहाना हत्याकांड के आरोपी हरभजन सिंह को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 4 जून तक न्यायिक हिरासत में नाहन जेल भेज दिया है।

Related posts