
रुद्रपुर/खटीमा। पदोन्नति सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिलेभर के वाणिज्यकर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान जगह-जगह हुई बैठकों में वक्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। रुद्रपुर में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इस दौरान त्रिलोचन आर्या, कुंदन सिंह पांगती, किंशुक शर्मा, एजाज बेग, राकेश जखमोला, संजय उपाध्याय, अनमोल राणा, रघुवीर सिंह, प्रेम मठपाल, अरविंद राणा, मोहन राणा, दीपचंद्र लोहनी, मीना राणा, सरिता सक्सेना, भारती भाकुनी आदि थे।
खटीमा में टनकपुर रोड स्थित वाणिज्य कर कार्यालय परिसर में शाखा अध्यक्ष रंजीत सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई हड़ताली कर्मचारियों की बैठक में वक्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। इस दौरान राम रहेश राणा, देवेंद्र सिंह राणा, दीपक सिंह सामंत, प्रहलाद राणा, घनश्याम पचौली, राजेंद्र पंत, राजेंद्र बिष्ट आदि थे।
