हजारों लोगों ने शारदा में लगाई डुबकी

टनकपुर। शरद पूर्णिमा पर्व पर शुक्रवार को दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने शारदा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। स्नान के उपरांत श्रद्धालु मां पूर्णागिरि और बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए भी रवाना हुए। उत्तर प्रदेश के बरेली, बदायूं, कासगंज, पीलीभीत, लखीमपुर, शाहजहांपुर जगह से आए भक्तों ने शारदा में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर विशेष पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की भीड़ से स्नानघाट खासी भीड़ रही। शहर में भी दिन भर रौनक बनी रही।

Related posts