
शिमला। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में नए छात्रों के लिए निकाली गई स्वागत रैली में एसएफआई और एनएसयूआई के बीच तनातनी हो गई। दोनों संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इसी बीच एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगने से माहौल बिगड़ने लगा। शिक्षकों ने बीचबचाव कर दोनों संगठनों के छात्रों को अलग अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। एसएफआई इकाई अध्यक्ष सूरज सिंह ने एनएसयूआई पर चल रही रैली के साथ ही अपनी रैली निकालने व उकसाने वाले नारेबाजी करने का आरोप लगाया है। उधर एनएसयूआई के अध्यक्ष ईशान ने एसएफआई पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है।
वहीं, एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष ईशान शर्मा ने रैली को संबोधित करते हुए सभी छात्रों का स्वागत किया और कॉलेज में लड़कों के छात्रावास में सीटें बढ़ाने, कन्या छात्रावास निर्माण जल्द करवाने, छात्रावास में जिम सुविधा देने, कक्षाओं में लाइट की व्यवस्था करने जैसी मांगें उठाईं। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अरविंद धीमान ने भी रैली को संबोधित किया। रैली में अवतार सिंह, शिवानी, ईशान शर्मा, योगेंद्र सिंह, आशीष मेहता, कमल मेहता, बॉबी, निशांत, विनेश, शिवानी, प्रतिभा, अर्चना, रोहित, साहिल, रजत, अतुल, अक्षय, पूर्णिमा, लता, योगेश, अखिल, संजय, विशाल, नवनीत, केशव, रचना, अजय, शिशुपाल, पंकज, सुशांत, निखिल आदि मौजूद रहे। एसएफआई इकाई अक्षय शर्मा, सूरज, गिरीश व दलीप देंटा ने कहा कि एसएफआई हमेशा से छात्र हितों के लिए संघर्षरत रही है। आने वाले समय में भी हर छात्र को बेहतर माहौल व सुविधा प्रदान करने का एसएफआई का पूरा प्रयास रहेगा। उन्होंने रूसा का विरोध भी किया। रैली में रोनू, यशपाल, सुदर्शना, सुधीर, शालू, दीक्षा, राजेंद्र, मोहित, अर्पित सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
