
दौलतपुर चौक (ऊना)। मुबारिकपुर में चुनावी जनसभा में प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश के लाखों फौजियों का दर्द है कि शहीद हेमराज का सिर काटा गया लेकिन भारत की कमजोर सरकार कुछ भी नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को पूरा देश प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार कर चुका है। उन्होंने कहा कि इंडियन आयल का डिपो भंजाल में स्वीकृत हुआ था, वह कांग्रेस के कमजोर नेतृत्व की वजह से शिफ्ट हो गया और गगरेट के हजारों लोग मिलने वाले रोजगार से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि 922 करोड़ की स्वां चेनलाइजेशन स्कीम भाजपा की देन है। उन्होंने कहा कि सांसद अुनराग ठाकुर की सक्रियता एवं लोकप्रियता को देखकर कांग्रेसी नेता बौखला गए हैं। इस मौके पर चुनावी सभा को पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा एवं गगरेट से भाजपा प्रत्याशी सुशील कालिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डा. श्याम वर्मा, मंडलाध्यक्ष राममूर्ति शर्मा, विजय चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, पवन लंबरदार, सुदेश ठाकुर, संजीव चडडा, मंजीत, भोपाल, सतीश शर्मा, प्रोमिला ठाकुर, मंजु जरियाल, प्रिंस सूद, नरेश ठाकुर, विकास विक्की, रमेश ठाकुर, गुलाम मुहम्मद, अजय ठाकुर, राजीव राजू मौजूद रहे।
