
गोपेश्वर/पीपलकोटी। आपदा में फंसे तीर्थयात्रियों के लिए बदरीनाथ हाईवे पर विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं ने निशुल्क भंडारे का आयोजन किया है। नगर पालिका गोपेश्वर संदीप रावत के नेतृत्व में भंडारा आयोजित किया गया। सोनला में हिंदू जागरण मंच द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए बुरांस का जूस उपलब्ध कराया जा रहा है। मंच के जिला संयोजक लक्ष्मण सिंह राणा, अवतार भंडारी, प्रकाश मैंदुली, हरीश भंडारी और बलवीर नेगी द्वारा तीर्थयात्रियों के वाहनों को रोककर उन्हें खाना, केले, बिस्कुट दिए जा रहे हैं। व्यापार संघ पीपलकोटी द्वारा भी मुख्य बाजार में भंडारे का आयोजन किया गया है। संघ के सदस्य सज्जन लाल, सुनील शाह ने बताया कि तीर्थयात्रियों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है।
