
कुल्लू। कुल्लू के पतलीकूहल क्षेत्र में दो विदेशी नागरिकों को स्मैक के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईडी कुल्लू की ब्रांच ने पतलीकूहल क्षेत्र में छापामारी करते हुए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जब दो नाइजीरियन विदेशी नागरिकों को तलाशी के लिए रोका तो सीआईडी टीम ने उनके कब्जे से 37 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
