स्नूकर ने हल्द्वानी में मचाई धूम

हल्द्वानी। अंग्रेजों के स्नूकर गेम ने हल्द्वानी में भी धूम मचा रखी है। युवा एक तरह से स्नूकर के दीवाने हो गए हैं। युवाओं में जबर्दस्त क्रेज के चलते हल्द्वानी में स्नूकर गेम के आधा दर्जन से ज्यादा क्लब खुल गए, जिसमें युवाओं से मोटी फीस वसूलकर स्नूकर खिलाया जाता है।
पुरानी फिल्मों में अक्सर कलाकार स्नूकर गेम खेलते देखे जाते हैं। यह गेम 19 वीं सदी में भारत लाया गया था। तब भारत में तैनात ब्रिटिश सशस्त्रबलों के बीच इस गेेम की काफी लोकप्रियता थी। 1930 के दशक में यह गेम भारत में भी लोकप्रिय हो गया था। यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका देशों में स्नूकर के तमाम रोचक किस्से हैं। इन्हीं देशों में अंग्रेजों ने स्नूकर गेम को शुरू किया था।
दिल्ली, मुुंबई में लोकप्रियता हासिल करने के बाद स्नूकर गेम ने हल्द्वानी में भी पैठ बना ली है। इस गेम के हल्द्वानी में क्लब खुल गए हैं, जहां 11 या 12 फुट ऊंचाई की मेजें रखी हुई हैं, जिस पर रंगीन गेंदों से स्नूकर गेम खेला जाता है। ये क्लब कपिल कांप्लेक्स, दुर्गा सिटी, कुसुमखेड़ा, डहरिया, बरेली रोड समेत बाजार में खुले हैं। एक क्लब के संचालक ने बताया कि उनके यहां रोजाना 20 से 30 युवक इस गेम को खेलने आते हैं। यह युवाओं का पंसदीदा गेम बनता जा रहा है।

Related posts