
बैजनाथ (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि बैजनाथ में डीएसपी कार्यालय को स्थायी रूप से चालू रखा जाएगा। बीड़ में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के समापन पर सीएम ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री से विचार विमर्श करके बीड़ क्षेत्र में केंद्र की सहायता से खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। बैजनाथ क्षेत्र के विकास में पूर्व मंत्री स्व. संत राम का अहम योगदान रहा है। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा वीरभद्र शुरू से इस खेल को बढ़ावा देने के पक्ष में रहे हैं और इस मर्तबा पीडब्ल्यूसीए और अन्य प्रायोजकों के सहयोग से प्रतियोगिता सफल रही है। वीरभद्र के केंद्रीय मंत्री रहते एसोसिएशन की टीम ने जापान का दौरा किया है। इससे पूर्व पीएल शर्मा ने समस्त प्रयोजकों का धन्यवाद किया। सुधीर शर्मा ने समस्त प्रयोजकों और सहयोग करने वाले अन्य लोगों को सम्मानित किया। बैजनाथ में अमर उजाला ने प्रतियोगिता में मीडिया प्रयोजक की भूमिका अदा की। वहीं बैजनाथ के चौबीन चौक में विधायक किशोरी लाल की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बीड़ रोड पर अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर सुधीर शर्मा, सुजान सिंह पठानिया, किशोरी लाल, संजय रतन, अजय महाजन, चंद्र्र कुमार, जगजीवन पाल, पवन काजल, जगदीश सिपहिया, केवल सिंह पठानिया, सुरेंद्र काकू, पीएल शर्मा, अनुराग शर्मा, विरेंद्र कटोच, शिवराज कटोच, सुरेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे। पीडब्ल्यूडी एंप्लाइज यूनियन ने एक लाख 58 हजार का चेक सीएम रिलीफ फंड में दिया।
