
फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस स्टेशन फतेहपुर के अंतर्गत गांव स्थाना में चोरों ने सुनार की दुकान का शटर तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। चोरों ने शनिवार रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई आज्ञा राम ने कहा कि करीब 55 हजार रुपये नकद और 35 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण दुकान से चुराए गए हैं।
दुकानदार गुलशन कुमार सुबह जैसे ही दुकान पर पहुंचे तो उसने दुकान का शटर खुला पाया। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। शिवसेना के युवा प्रदेशाध्यक्ष रमेश कालिया सहित स्थानीय लोगों ने कहा कि पंजाब की सीमा से सटे रे, स्थाना, बडू़खर क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला जारी है। उन्होंने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
