स्ट्रीट लाइट बनी शो पीस

शिमला प्रदेश सचिवालय से सटे धोबीघाट वाले रास्ते में लगी टियूब लाइट इन दिनों शो पीस बन कर रह गई है ! रात के समय इस रास्ते पर राहगीरों को सफर करना खतरे से खाली नहीं है ! धोबीघाट निवासी विनोद ठाकुर (टीटू) ने बताया कि इस रस्ते से रोजाना शिमला शहर में काम करने वाले सैकड़ो लोग रात्री के समय फ्लोडेल, धोबीघाट ,शनान, बखराई , मल्याना की तरफ जाते है ! रास्ते में घना जंगल भी है! जिसे राहगीरों को अन्धेरे में गिरने व किसी तरह की अनहोनी होने का भय सता रहा है ! पूर्व में भी रात के अँधेरे का फायदा उठाकर राहगीरों से इस रास्ते में छेड़छाड़ व लूटपाट के मामले प्रकाश में आये है ! बोबी चौहान,, रमेश सिंगटा, विनित झोह्टा ने प्रशासन से मांग की है कि इन ट्यूब लाइट को तुरंत दरुस्त कर दिया जाए ताकि लोगो को किसी अनहोनी का शिकार न होना पड़े ! इस सन्दर्भ में जब मीडिया ने नगर निगम शिमला के महापौर संजय चौहान से फ़ोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की तो उनसे सम्पर्क न हो सका !

Related posts