स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने के लिए धरने पर बैठे पूर्व पार्षद

शिमला। अनाडेल वार्ड में स्ट्रीट लाइटों के खराब पड़े प्वाइंट्स को लेकर पूर्व पार्षद प्रदीप कश्यप ने मंगलवार को विद्युत कंपनी के सिटी डिवीजन में धरना दिया। प्रदीप कश्यप ने बताया कि वार्ड में अधिकांश स्ट्रीट लाइटों के प्वाइंट्स दो माह से खराब हैं। निगम अधिकारियों को शिकायत करो तो वे विद्युत कंपनी को लाइटों की देखरेख का जिम्मा देने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। इसके चलते उन्हें विद्युत कंपनी के दफ्तर में धरना देना पड़ रहा है। प्रदीप कश्यप ने कहा कि अगर चौबीस घंटे के भीतर खराब प्वाइंटों को ठीक नहीं किया गया तो अनिश्चितकाल के लिए धरना दिया जाएगा। स्ट्रीट लाइटें खराब होने के चलते रात के समय वार्ड से गुजरने वाले लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उधर, विद्युत कंपनी के सहायक अभियंता एचके शर्मा ने पूर्व पार्षद को आश्वस्त करते हुए लाइटों को जल्द ठीक करने की बात कही। धरने में राकेश ठाकुर और मुनीष भारद्वाज भी शामिल रहे

Related posts