
दी (सोलन)। बद्दी के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली नवीं कक्षा की छात्रा स्कूल जाने के बाद वापस घर नहीं लौटी। छात्रा के पिता ने उसे सभी संभावित जगहों पर खोजा, लेकिन कहीं पर कोई पता नहीं चला। शक है कि जिस दिन से उसकी बेटी लापता है उसी दिन से उसके साथ वाले कमरे में रहने वाला दो बच्चों का बाप भी फरार है। उसे शक है कि उसकी बेटी को वह बहला फुसला कर ले गया है। पीड़ित पिता ने बद्दी थाने में उक्त व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित का कहना है कि वह एक कंपनी में कार्यरत है। पिछले पांच वर्षों से बद्दी के लेही गांव में किराए के मकान में रहता है। उसकी नाबालिग बेटी क्षेत्र के ही एक स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। 28 जनवरी को सुबह वह स्कूल गई लेकिन शाम को जब वह वापस नहीं लौटी। उसने फोन करके अपने सगे संबंधियों से पूछताछ की लेकिन उसका कहीं पर कोई पता नहीं चला। 29 जनवरी को वह स्कूल गया। वहां पर पता चला उसके बेटी 28 जनवरी को उसके बेटी स्कूल ही नहीं गई थी।
उसने शक है कि कुछ माह पूर्व उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का एक व्यक्ति इसके कमरे के साथ लगते कमरे में दो बच्चों और पत्नी के साथ रहता था। उक्त व्यक्ति ने डेढ़ माह पूर्व अपनी पत्नी और बच्चों को घर छोड़ आया। 27 जनवरी की शाम को वह साथ लगते कमरे में अपने साथियों के पास रुका तथा 28 जनवरी सुबह से वह भी यहां पर नहीं दिखाई दिया। उसने उक्त व्यक्ति के फोन पर संपर्क किया लेकिन उसका फोन बंद है। उसके घर पर फोन किया तो पता चला कि वह घर पर भी नहीं पहुंचा है। उसे शक है कि वह उसकी बेटी को बहला फुसला कर ले गया है। उसे कहीं पर बेच सकता है। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
