
धर्मशाला। जिला शिक्षा शिक्षण संस्थान (डाइट) धर्मशाला में वीरवार को पांच जिलों के स्कूल प्रमुखों की ट्रेनिंग शुरू हो गई। इस वर्कशॉप में कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, चंबा और मंडी जिले के 50 से ऊपर प्रधानाचार्य भाग ले रहे हैं। आरएमएसए के स्टेट प्रतिनिधि प्रदीप वर्मा, वाईके शर्मा और डीआर चौहान स्कूल प्रमुखों को स्कूल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वीरवार 28 नवंबर को शुरू हुआ यह प्रशिक्षण शिविर 5 दिसंबर तक चलेगा। वीरवार को पहले दिन प्रशिक्षकों ने प्रधानाचार्यों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पांच दिवसीय कार्यशाला के दौरान प्रबंधन विशेषज्ञ भी स्कूल प्रमुखों को महत्वपूर्ण टिप्स देंगे। इस मौके पर डाइट प्राचार्य और एसएसए कोआर्डिनेटर सतीश धीमान और आपदा प्रबंधन के जिला संयोजक सुनील धीमान भी मौजूद रहे।
वहीं, आरएमएसए की ओर से जिला कांगड़ा के टीजीटी आर्ट्स अध्यापकों की चल रही पांच दिवसीय ट्रेनिंग का आज समापन होगा। इसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 60 के करीब अंग्रेजी के शिक्षक भाग ले रहे हैं। जिन्हें जिला शिक्षण संस्थान के विशेषज्ञ ट्रेनिंग दे रहे हैं। अध्यापक आज आसपास के स्कूलों में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को पढ़ाएंगे।
