
श्रीनगर। कीर्तिनगर क्षेत्र में स्कूल के नजदीक शराब का ठेका होने का छात्र महासंघ तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुरजोर विरोध किया है। सोमवार को छात्र नेता और युवा एसडीएम से इस संबंध में मुलाकात करेंगे। स्कूल के नजदीक स्थापित शराब की दुकान हटाने को लेकर लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संगठन तथा छात्र नेता मांग उठा रहे हैं। शनिवार को छात्र महासंघ तथा एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर एसडीएम कीर्तिनगर से ठेका हटाने के संदर्भ में वार्ता का निर्णय लिया। बैठक में छात्र महासंघ अध्यक्ष शैलेश मलासी, एबीवीपी के नगर प्रमुख प्रवीण लेखवार, चंद्रवीर, अखिलेश, भूपेंद्र, अंकित नैनवाल, योगेश, अमित और पवन चौहान आदि ने विचार व्यक्त किए।
