स्कूल का दर्जा न बढ़ने पर रोष

जमटा (सिरमौर)। स्कूल का दर्जा बढ़ने की नई अधिसूचना जारी करने में हो रहे विलंब को लेकर ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को धगेड़ा निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन तथा नारेबाजी की। इसके बाद ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर ग्राम पंचायत धगेड़ा के बूथ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश कुमार के समक्ष पहुंचे।
ग्रामीणों के अनुसार राजकीय मिडल स्कूल धगेड़ा का दर्जा राज्य सरकार की ओर से लगभग 2 माह पूर्व बढ़ा कर हाई स्कूल किया गया था, लेकिन 2 माह गुजरने के बाद भी शिक्षा विभाग स्कूल के पदोन्नत होने की अधिसूचना जारी नहीं कर सका है। उन्होंने चेताया कि इस मामले में क्षेत्र के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेंगे। वहीं इस मामले में बूथ अध्यक्ष धगेड़ा कांग्रेस नरेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मांग जायज है। वह पार्टी के उच्च नेताओं के समक्ष यह मुद्दा रखेंगे।
इस मौके पर ग्रामीण सुरेश कुमार, धनवीर सिंह, तुला राम, उजागर सिंह, राम सिंह तथा इंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts