स्कूलों में अगले साल बदलेगा छुट्टियों का शेड्यूल

शिमला। स्कूलों में छुट्टियों का बदला शेड्यूल अगले साल लागू होगा। चालू सत्र में इसमें फेरबदल नहीं किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरकार के पास गए प्रस्ताव को फिलहाल टाल दिया गया है। इसमें विभाग की ओर से सेकेंड सेटरडे की छुट्टी को खत्म करने के साथ विंटर विकेशन स्कूलों में सेशन को मार्च से शुरू करने का प्रस्ताव था। इसे बीच सत्र में बदलने के कारण सत्रह हजार के लगभग स्कूलों का पूरा शेड्यूल खराब होना था। इसलिए सरकार ने फिलहाल इसे लागू न करने का फैसला लिया है। प्रदेश में वर्तमान में सभी स्कूल एक साथ अप्रैल से शुरू होते हैं। परीक्षाओं के शेड्यूल को विभाग ने बदल दिया है। विंटर विकेशन स्कूलों में परीक्षाएं दिसंबर मेें होनी हैं, महज बोर्ड की परीक्षाएं ही एक साथ होनी हैं। इसलिए विंटर विकेशन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र को पूरा करने के लिए विभाग ने नए शेड्यूल का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था। इसमें विंटर विकेशन स्कूलों में कक्षाएं अप्रैल की बजाय मार्च में शुरू की जानी है। इसके साथ ही त्योहारी सीजन और गर्मियों में दी जानी वाली छुट्टियों में भी बदलाव संभावित है। प्रधान सचिव शिक्षा आरडी धीमान ने बताया कि स्कूलों के अवकाश का नया शेड्यूल अगले साल से बदला जाएगा। चालू सत्र में इसमेें कोई बदलाव नहीं होगा।

Related posts