
चंबा। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे स्कूली बच्चों को दूसरी वर्दी की सिलाई के पैसे मिलेंगे। शिक्षा विभाग को 84 लाख 89 हजार 158 रुपए की राशि मंजूर हो चुकी है। जल्द यह राशि बीपीओ व प्रधानाचार्यों के माध्यम से स्कूली बच्चों को वितरित कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार की मुफ्त स्कू ल यूनिफ ार्म योजना के तहत शिक्षा विभाग की ओर से गत वर्ष जिला भर के 15 ब्लाक के लिए 45 हजार 756 बच्चों के लिए वर्दी वितरित की। इसमें 23 हजार 256 छात्रों व 23 हजार 498 छात्राओं के लिए स्कूल की वर्दी वितरित की गई। इन स्कूलों के बच्चों को वर्दी तो दे गई थी, लेकिन सिलाई के पैसे नहीं मिले थे। हाल ही में पहले लाट की वर्दी की सिलाई के पैसेे स्कूली बच्चों को वितरित कर दिए गए हैं, लेकिन दूसरे लाट के पैसे अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। विभाग के पास वर्दी के दूसरे लाट की सिलाई का बजट पहुंच चुका है। जल्द सिलाई के पैसे बच्चों को जारी कर दिए जाएंगे। सरकार की ओर से पहली से दसवीं कक्षा तक के बच्चों को साल में दो बार मुफ्त वर्दी प्रदान की जाती है। वर्दी की सिलाई के लिए 200 रुपए दिए जाते हैं। इसी के चलते जिला के स्कूली बच्चों को एक वर्दी की सिलाई के पैसे जारी कर दिए गए हैं। दूसरी वर्दी की सिलाई के पैसे भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक एसके पुंडीर ने बताया कि मुफ्त स्कूल यूनिफार्म का बजट शिक्षा विभाग के पास पहुंच चुका है। जल्द सिलाई की राशि बीपीओ और स्कूल के प्रधानाचार्यों के माध्यम से स्कूली बच्चों को वितरित कर दी जाएगी।
