
चंपावत। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत विभिन्न छात्रवृत्तियों का लाभ प्राप्त करने के लिए स्कूली बच्चों के बायामैट्रिक आधार कार्ड बनाने की तिथियों का रोस्टर तय कर दिया गया है। चंपावत और पूर्णागिरि तहसील में 28 जून से स्कूली बच्चों के कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी दीप्ति सिंह ने जिला मुख्य शिक्षाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जीआईसी, जीजीआईसी चंपावत के अलावा जीआईसी धौन, सिप्टी, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर, मार्डन पब्लिक स्कूल, मुडियानी हाईस्कूल और जीआईसी दयारतोली के छात्रों के कार्ड 28 जून को चंपावत तहसील में बनाए जाएंगे।
इसी प्रकार जीआईसी अमोड़ी, सूखीढांग, खटोली, तामली, हाईस्कूल चल्थी, पचनई, दुबचौड़ा और मंच के बच्चों के आधार कार्ड 29 जून को और हाईस्कूल नरसिंहडांडा, गूंठ गरसाड़ी, बिरगुल और पाली के बच्चों के कार्ड 30 जून को चंपावत तहसील में बनाए जाएंगे। इसके अलावा उत्तम चंद इंटर कालेज बनबसा, शारदा इंटर कालेज, कन्या इंटर कालेज बनबसा के बच्चों के कार्ड 28 जून को तथा पूर्णागिरि इंटर कालेज, गुदमी हाईस्कूल, जनता इंटर कालेज के आधार कार्ड 29 जून, विवेकानंद टनकपुर, जीआईसी, जीजीआईसी टनकपुर के कार्ड 30 जून तथा जीआईसी गैड़ाख्याली, हाईस्कूल आमबाग, उचौलीगोठ और दयानंद इंटर कालेज के छात्रों के आधार कार्ड एक जुलाई को पूर्णागिरि तहसील में बनाए जाएंगे।
