
रुद्रप्रयाग। मुख्य शिक्षाधिकारी हरीशंकर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित भारत स्काउट-गाइड संगठन की बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। शिशुपाल सिंह रावत को जिला कमिश्नर, अनीता बहुगुणा को जिला गाइड कमिश्नर चुना गया। कार्यकारिणी में जीआईसी पित्रधार के शिक्षक प्रदीप राणा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सीईओ ने कहा कि छात्राें को संस्कारवान बनाने के लिए स्काउट-गाइड की विशेष भूमिका है। स्काउट-गाइड से जुड़ने के बाद छात्र अनुशासन में रहना सीख लेते हैं। कार्यकारिणी में शिव प्रसाद सकलानी को जिला सचिव, धनंजय भंडारी को संगठन कमिश्नर, प्रेम सिंह रावत को सहायक संगठन कमिश्नर, शोभा डोभाल को संगठन गाइड कमिश्नर, ललिता पुरोहित को प्रशिक्षण कमिश्नर और दिनेश पंवार को जिला काउंसलर चुना गया। प्रादेशिक प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह रावत व दिव्या नौडियाल को बनाया गया।
