स्काउट-गाइडों के प्रयास सराहनीय

अल्मोड़ा। उत्तराखंड भारत स्काउट-गाइड का दो दिवसीय जिला अधिवेशन शिक्षाधिकारी कार्यालय में शुरू हो गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने जिले में स्काउट-गाइड को मजबूत करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइडों द्वारा जिले में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा निदेशक चंद्र सिंह ग्वाल ने स्काउट गाइड को मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षित करने की योजना है। शीघ्र ही शिक्षा निदेशक अल्मोड़ा आकर अधिकारियों की बैठक लेंगे।
बैठक में धौलादेवी और ताकुला ब्लाक के बीईओ ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। शेष ब्लाक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत नहीं कर सके। सीईओ ने निर्देश दिए कि संबंधित ब्लाक शीघ्र तीन वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करें। इस मौके पर आपदा राहत सहायतार्थ 100 स्काउट गाइडों की सूची भी प्रदेश को भेजी गई।
अध्यक्षता आनंद सिंह ऐरी और मुख्यायुक्त अशोक कुमार जुकरिया ने की। संचालन राम सिंह नेगी और पीएस अल्मियां ने किया। प्रदेश कमिश्नर वीरेंद्र सिंह बिष्ट, डीईओ बेसिक जगमोहन सोनी, जीवन चंद्र गप्ता, हरीश चंद्र पंत, केसी पंत, राम सिंह नेगी, पीएस अल्मियां, दिगंबर फुलोरिया, सत्यनारायण कन्नौजिया, केसी जोशी, रमेश लाल वर्मा आदि उपस्थित थे।

Related posts