
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए और उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
100 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग (छात्रा) में सुशीला प्रथम, सुमन द्वितीय और मनीषा तृतीय रही। छात्रों में जनक प्रथम, अश्वनी द्वितीय और मंगलेश तृतीय रहे। 200 मीटर के छात्रा वर्ग में काजल प्रथम, दिव्या द्वितीय और संजीता तृतीय रही। छात्र वर्ग में जनक, अश्वनी, नागेश क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग के छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम, प्रभा द्वितीय और रेखा तृतीय रही। छात्र वर्ग में ललित प्रथम, गणेश द्वितीय और नरेश तृतीय रहे। 200 मीटर के छात्रा वर्ग में मोनिका प्रथम, रेखा द्वितीय और काजल तृतीय रही। छात्र वर्ग में नरेश प्रथम, गणेश द्वितीय और ललिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। शॉटपुट में सुमन और जनक ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी के जूनियर वर्ग की छात्र एवं छात्राओं में इंदिरा हाउस प्रथम रहा। सीनियर वर्ग में छात्राओं में विवेकानंद हाउस और छात्रों में इंदिरा हाउस प्रथम रहा। खो-खो जूनियर वर्ग की छात्राओं में इंदिरा हाउस और छात्रों में विवेकानंद हाउस प्रथम रहे। वरिष्ठ वर्ग में विवेकानंद हाउस प्रथम रहा। वरिष्ठ वर्ग की डिस्कस थ्रो में मोनिका, अश्वनी प्रथम रहे। थ्री लैग रेस में आशिमा, करुणा, विमल और अजय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
