सोशल मीडिया पर भी मोदी-मोदी, राहुल नं. 2 पर

सोशल मीडिया पर भी मोदी-मोदी, राहुल नं. 2 पर

नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का पहले से पूरे देश में मोदी लहर छाई हुई और अब सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। एक स्टडी से सामने आया है कि सोशल मीडिया चैनल में सबसे ज्यादा जिक्र जिन नेताओं का होता है, उस सूची में पहला नंबर नरेंद्र मोदी का है।

उनके बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और जन लोकपाल की लहर पर सवार अरविंद केजरीवाल का नंबर आता है। स्टडी में इस बात पर ‌गौर किया गया है कि उस नेता का नाम या‌ ट्विटर हैंडल, फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर और दूसरी सोशल मीडिया साइट पर डाली गई ऑनलाइन पोस्ट में कितनी बार आया। मोदी का जिक्र राहुल गांधी की तुलना में तीन गुना हुआ है।

Related posts