
झंडूता (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के अंतर्गत पंचायत विकास समिति के तहत विभिन्न विकास कार्यों पर 21 लाख 53 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वीकृत राशि से विभिन्न क्षेत्रों में सोलर लाइटें, पक्के रास्ते सहित अन्य कार्य करवाए जाएंगे।
झंडूता पंचायत समिति की बैठक पंचायत समिति अध्यक्ष इंद्री देवी की अध्यक्षता में झंडूता पंचायत समिति हाल में आयोजित की गई। इस दौरान पुराने विकास कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ नए विकास कार्यों पर भी चरचा की गई। बैठक में पंचायत समिति उपाध्यक्ष राज कुमार कौंडल ने हाल ही में बरसात के मौसम में क्षेत्र में हुए भारी क्षति पर चिंता व्यक्त करते हुए नुकसान की भरपाई के लिए मनरेगा के तहत कार्य करवाने का प्रस्ताव रखा। इसे सहमति से पारित किया गया। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से विकास खंड अधिकारी को अवगत करवाया। विकास खंड अधिकारी प्रकाश चंद ने कहा कि 13 वें वित्त आयोग के तहत विभिन्न कार्यों के लिए राशि स्वीकृत हुई है। सभी पंचायतों में विकास कार्यों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। बैठक में तहसीलदार झंडूता दमन चंद, पंचायत निरीक्षक चुनी लाल, विद्युत उपमंडल बरठीं के सहायक अभियंता आरपी शर्मा, खंड अभियंता विजय अत्री, अनीता, वीरेंद, विनोद चंदेल, केके चौहान, कमल चौहान, रामप्यारी, शीतला, रेखा, वीना, लीला, लक्ष्मी, रचना शर्मा, सुनीता, विमला देवी, ब्रह्मी देवी, सुषमा, संत सिंह, सुरेशा, प्रकाश चंद, नरायण, सुखदेव, नंद लाल, देवराज, अनिल, अशोक, किशोरी लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
