
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित 300 सोलर लाइटें लगाने का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट फिलहाल अधर में है। केपिटल शेयर के लिए हाथ खाली होने के कारण यह प्रोजेक्ट भी नप के हाथ से फिसलता दिख रहा है। प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए नगर परिषद को केपिटल शेयर के रूप में आठ लाख रुपये हिम ऊर्जा विभाग को देने है। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपये की स्थिति में नगर परिषद के लिए धन का बंदोबस्त करना मुश्किल हो गया है। नप ने हिमऊर्जा विभाग से धन जमा करने के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी है।
शहर में सोलर लाइटें लगाने के लिए हिम ऊर्जा विभाग को 25 जुलाई तक अपना केपिटल शेयर जमा करवाना था। नगर परिषद अपनी राशि जमा नहीं हो पाई। इसके बाद हिम ऊर्जा विभाग ने इसके लिए अतिरिक्त समय दिया। धन जमा करवाने के लिए अंतिम तिथि पांच अगस्त तिथि निर्धारित थी। इस निर्धारित तिथि के दौरान भी नगर परिषद अपनी राशि जमा नहीं करवाई गई। इसके चलते यह प्रोजेक्ट हाथ से फिसलता नजर आ रहा है। नगर परिषद द्वारा इस समस्या के समाधान को प्रयास किए जा रहे हैं। नगर परिषद बिलासपुर ने एक बार फिर हिम ऊर्जा विभाग से अतिरिक्त समय मांगा है। यह राशि जमा करवाई जा सके।
उधर, नगर परिषद बिलासपुर के कार्यकारी अधिकारी पीसी शर्मा ने कहा कि राशि जमा करवाने के लिए हिम ऊर्जा विभाग से अतिरिक्त समय मांगा गया है। जल्द ही राशि जमा करवा दी जाएगी।
