
बिलासपुर। शिवा इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी चांदपुर के दो दिनी राष्ट्रीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘फेस्टीनो बीट्स’ का आगाज हो गया है। संस्थान के अध्यक्ष बीआर शर्मा ने इसका विधिवत रूप से शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में संस्थान के मेकेनिकल छात्रों द्वारा तैयार सोलर कार आकर्षण का केंद्र बनी हई है। ‘सोलर इलेक्ट्रा’ नामक इस कार का उत्सव के शुभारंभ अवसर पर बाकायदा ट्रायल किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने तकनीकी प्रदर्शनी का भी जायजा लिया। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल देख हर कोई अचंभित रह गया। रॉबर्ट आर्म, सोलर चार्जिंग सिस्टम, मोटराइज हैंडिकैप व्हील चेयर, सस्पेंशन ब्रीज, मॉटे कलैंमिग रॉबट, स्कूटर इंजन संचालित फोर व्हीलर कार आदि इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए है। इस अवसर पर अध्यक्ष बीआर शर्मा मे कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में व्यवहारिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ता आती है। अपने किताबी ज्ञान को व्यवहारिक रूप में ढालने का मौका मिलता है।
जायजे के दौरान सीएसआईआर के मुख्य वैज्ञानिक व एसएएसडी हैड डा. जेसी शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की तथा संस्थान के छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल व सोलर एनर्जी बेसड कार की सराहना की। टेक फेस्ट में छात्रों ने कई तरह की गतिविधियों में भाग लिया। इसमें वैज्ञानिक व तकनीकी प्रश्नोत्तरी, मॉडल मेकिंग, टरेजर हंट, प्रेस माई क्यूव, कैरी वियन पाइरेटियस मुख्य रहे। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डा लखविंद्र पाल सिंह, प्रधानाचार्य डा. शिल्पा गोयल, रजिस्ट्रार दौलत राम शांडिल, विभाध्यक्ष विक्रांत चंदेल, अनूप, रवि ठाकुर, सौरभ शर्मा, जुबिन, अमित पाठक, टेक फेस्ट संयोजक कमेटी से राजेंद्र सिंह, शर्मिला गौतम, मल्लिका व छात्र कमेटी से करुण शर्मा नावेश, अमनदीप रांगड़ा, हिमांशु, अंकिता आदि उपस्थित थे।
