
सोलन रहा ओवर ऑल विजेता
सोलन। जिला खेल सेवा एवं खेल विभाग सोलन की ओर से गौड़ा स्कूल में आयोजित दो दिवसीय महिला पाइका खेलों का समापन हो गया। इन दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिला से आई महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वालीबॉल प्रतियोगिता में सोलन ने प्रथम और कंडाघाट ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी तरह कबड्डी में नालागढ़ ने प्रथम और कुनिहार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हॉकी में सोलन ने बाजी मारी कुनिहार दूसरे स्थान पर रहा। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कुनिहार और नालागढ़ पहले दूसरे स्थान पर रहे। हैंडबॉल में सोलन ने पहले और कंडाघाट ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया। एथलेटिक्स में नालागढ़ की टीम ने ट्राफ ी पर कब्जा किया। कंडाघाट दूसरे स्थान पर रहा। वहीं खो-खो प्रतियोगिता कंडाघाट के नाम रही और कुनिहार ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर उपायुक्त मदन चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने महिलाओं खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
वहीं इस मौके पर खेल अधिकारी पृथ्वी राज भागचंटा ने बताया कि जिला स्तरीय महिला पाईका प्रतियोगिता में सोलन के कालेजों, स्कूलों व अन्य संस्थानों से 370 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य सुमेधा और खेल विभाग के विजय ठाकुर, सुंदर ठाकुर, ब्यासा शुक्ला, हरिवंद्र सिंह, संजीव ठाकुर, विक्रम सिंह, करतार सिंह, ज्योति पठानिया, अजय तनवर, रक्षा वर्मा और सतपाल मौजूद रहे।
