
सोलन। संडे यानी फन डे। लेकिन आज रविवार का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रह सकता है। क्यों सोलन शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 05 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा। करीब सात घंटे के कट आपको रविवार की छुट्टी में खलल डाल सकती है। बिजली बोर्ड ने लाइनों की मरम्मत का तर्क देते हुए कट लगाने का फरमान जारी किया है। साथ ही लोगों से सहयोग से अपील की है।
एसडीओ आर के ठाकुर के मुताबिक 132 केवी स्टेशन में उपकरणों और लाइनों के रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत के लिए सुबह बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसमें सिरमौर के सराहां और राजगढ़ का क्षेत्र भी शामिल है। यदि ज्यादा बारिश हुई तो काम नहीं होगा। ऐसे में बिजली बहाल रहेगी। उधर, बिजली कट से करीब एक लाख लोगों को परेशानी झेल सकती हैं। निजी उद्योगों और कंपनियों में काम करने वालों को रविवार दिन ही अवकाश होता है।
यहां रहेगी विद्युत आपूर्ति बंद
पूरा सोलन शहर, जौणाजी, ओच्छघाट, नौणी, देहूंघाट, सपरुण, आंजी, रबौण, बसाल, चंबाघाट, गुगाघाट, द्रोट, डांगरी, सलोगड़ा, ब्रुरी, अश्वनी खड्ड, कंडाघाट, कसौली, गढ़खल, धर्मपुर तथा शिल्ली के अलावा सिरमौर के राजगढ़ और सराहां का क्षेत्र।
पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने का दावा
अधिशासी अभियंता हेमंत तनवर ने कहा कि बिजली बंद रहने से पेयजल सप्लाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। पर्याप्त मात्रा में पानी शनिवार को पंप किया गया है। रविवार और सोमवार के लिए पर्याप्त पानी का स्टॉक है। पेयजल संबंधी किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। वहीं पर्याप्त लिफ्टिंग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
रामशहर में 14 तक बाधित रहेगी बिजली
रामशहर (सोलन)। रामशहर क्षेत्र के तहत 11 केवी फीडर में बिजली की तार और कंडक्टर बदलने के कारण नौ फरवरी से 14 फरवरी तक दिन के समय बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता आर एल खटाना ने बताया कि चमदार तक विद्युत लाइन में तार बदलने और अन्य रिपेयर के कार्य के लिए सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान रिवालसर, चंगर, चमधार, ननोवा, मछोण, लगदा घाट, क्यार घाट, पंजयारी समेत दो दर्जन गांवों में बिजली प्रभावित रहेगी।
