
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में बुधवार को मौसम खुलते ही पर्यटकों की बांछें खिल गईं। मौसम खुलते ही पर्यटन नगरी मनाली घूमने आए हजारों पर्यटक बुधवार को सोलंगनाला में बर्फ के दीदार को पहुंच गए। सोलंगनाला में हजारों पर्यटकों के पहुंचते से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला पर्यटकों से गुलजार हो गया। मौसम खराब होने के कारण अधिकतर सैलानी मनाली से बाहर पर्यटक स्थलों की ओर नहीं जा पा रहे थे। लेकिन, बुधवार को धूप निकलते ही पर्यटकों ने सोलंगनाला का रुख किया और यहां पर बर्फ से जमकर अठखेलियां कीं। सोलंगनाला आए पर्यटक नासिर, राहुल मेहता, सूरज कुमार, मोहित, मीना कुमारी तथा जसप्रीत ने बताया कि बुधवार को मौसम खुलते ही उन्होंने सोलंगनाला में बर्फ के साथ जमकर अठखेलियां कीं। सोलंगनाला के पर्यटन कारोबारियों पूर्ण चंद, झाबेराम, डाले राम तथा देवी सिंह ने बताया कि बुधवार को सोलंगनाला पर्यटकों से गुलजार हो गया। बर्फ से अठखेलियां करने के लिए हजारों पर्यटकों ने सोलंगनाला का रुख किया। सोलंगनाला में पर्यटकों ने बर्फ के बीच पैराग्लाइडिंग, स्केटिंग, घुड़सवारी समेत कई साहसिक खेलों का आनंद लिया। कारोबारियों का कहना है कि पर्यटन कारोबार के लिए बर्फबारी लाभदायक साबित होगी। इससे पर्यटन कारोबार में वृद्धि होगी। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर का कहना है कि बर्फबारी से मनाली के पर्यटन कारोबार को और गति मिलेगी।
