सोनिया और रुचि के सिर सजा तीज का ताज

हल्द्वानी। अग्रवाल महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित तीज महोत्सव में शुक्रवार को रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। महोत्सव में तीज क्वीन, लक्की लेडी प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। सोनिया गर्ग और रुचि बंसल तीज क्वीन चुनी गई, जबकि संगीता मित्तल और आरती अग्रवाल को लक्की लेडी चुना गया। वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कृत किया।
रामपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित तीज महोत्सव में नुपूर कला केंद्र की निर्देशिका मीनू अग्रवाल बिष्ट, राजमणि डांस ग्रुप, रिदिम डांस ग्रुप की निर्देशिका अंशिल वर्मा, राहुल ग्रुप एवं फ्लावर लिटिल एंगिल के कलाकारों ने समा बांधा। अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष मधु अग्रवाल, महामंत्री रुचि अग्रवाल, संयोजिका आशा गोयल, कोषाध्यक्ष राधा अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, प्रतिमा गोयल ने मुख्य अतिथि डा. इंदिरा हृदयेश, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, मीना अग्रवाल, डा. एससी अग्रवाल, श्री अग्रवाल सभा अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल और महासचिव डा. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी का स्वागत किया। अग्रवाल महिला समिति की सुहाली, कीर्तिका, तनशा, सृष्टि, नंदिनी, ऋतिका, सविता एवं अनीता अग्रवाल ने नृत्य किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में मधु अग्रवाल, रीता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, संगीता मित्तल, उमा गर्ग, चित्रा बंसल, प्रीति अग्रवाल, विमल बंसल, दीपाली अग्रवाल, रुचि, आशा गोयल, राधा अग्रवाल, प्रतिमा गोयल का सहयोग रहा।
समयबद्धता पुरस्कार कल्पना बंसल और उमा गर्ग को दिया गया। तीज क्वीन और लक्की लेडी को अमेरिकन डायमंड से सजा ताज पहनाया गया। निर्णायक प्रीति गोयल और मंजू अग्रवाल रही। इस दौरान हाउजी, खानपान के स्टाल, कलकत्ता की फैंसी राखियां, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, साड़ियां, मूर्तियां, कुर्तियों के स्टाल आकर्षण के केंद्र रहे।

Related posts