सैलरी अकाउंट हैक करके 58 हजार उड़ाए

बद्दी (सोलन)। जिला चंबा के सलूणी क्षेत्र का युवक का सैलरी अकाउंट हैक करके शातिरों ने 58 हजार की शॉपिंग कर डाली। युवक बद्दी में एक दवा उद्योग में काम करता है। उसका दावा है कि जिस दौरान उसका अकाउंट हैक करके शापिंग की गई है, उस दौरान वह अवकाश पर था। पुलिस ने 420 धोखाधड़ी व आईटी एक्ट 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बद्दी में इस तरह का तीसरा मामला है।
पुलिस के अनुसार लोगों को नेट बैंकिंग व अन्य सुविधा का प्रयोग करना नहीं आता है। कुछ चालाक लोग उनके बातों ही बातों में पासवर्ड व अन्य गुप्त गोपनीय पिन नंबर को पूछ लेते हैं, लेकिन उन्हें बाद में पता चलता है, जब वह लुट जाते हैं। प्रभावित पवन कुमार ने बताया कि 8 जुलाई और 25 अगस्त के बीच में उसके सैलरी का अकाउंट हैक करके ऑनलाइन शापिंग की गई। उस दौरान वह अवकाश पर था। उसे अक्तूबर में उस समय पता चला, जब उसका बैलेंस काफी कम रहा। इस पर उसने अपने बैंक पूछताछ की। बैंक के अधिकारियों ने पवन कुमार को बताया कि उसके सैलरी अकाउंट से ऑन लाइन शापिंग हुई है। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने पवन कुमार के बयान पर धारा 420 व 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

केस वन
जनवरी माह में हरियाणा के तीन आईटी के छात्रों ने कांगड़ा के युवक का अकाउंट हैक करके बंगलूर के एक व्यक्ति को विदेश में दिलवाने वीजा के नाम पर 48 हजार का चूना लगाया था।

केस टू
18 अक्तूबर को बद्दी स्थित डाबर कंपनी के एक कर्मचारी का अकाउंट हैक करके 49 हजार रुपये की शॉपिंग कर ली। जब उसका अकाउंट बैलेंस कम दिखा तो उसने बैंक प्रबंधन से पूछताछ की। जिससे पता चला कि उसके कार्ड से शॉपिंग की गई है।

Related posts