सैरजगास में बारिश से मकान की छत गिरी

राजगढ़ (सिरमौर)। भारी बारिश के चलते सैरजगास पंचायत के रतौली गांव के एक मकान की छत गिर गई। प्रभावित जय सिंह ने बताया कि उनका करीब बीस हजार रुपये का नुकसान हुआ। एसडीएम पंकज शर्मा ने मौके का दौरा किया और प्रभावित परिवार को दो हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की।
इसके अतिरिक्तसराहां व राजगढ़ तहसील में मलबा गिरने से नौ सड़कें बंद हो गईं, हालांकि उनको बाद में लोक निर्माण विभाग ने बहाल कर दिया। इसमें सरांहा-चंडीगढ़, डूंगाघाट-किलाकलांच, मडीघाट-सुल्तानपुर बडूसाहिब-सोडाध्याड़ी, बागथन-लानाबांका, खैरी-लानाचेता, सिरमौरी मंदिर-बागथन, चुरूवाधार-गडोल पीडग और हलोनीपुल-दाहन मार्ग प्रमुख है। यह जानकारी अधिशासी अभियंता पीसी धरोच ने दी।

Related posts