
नगरोटा सूरियां/लंज (कांगड़ा)। लंज स्थित विद्युत उपमंडल के उप कार्यालय को स्थानांतरित कर लपियाणा ले जाने की भनक लगते ही लंज खास, अपर लंज, तरखानकड़, डडोली, लालपुर, सलाड़ी, वोहड़क्वालू, सलोल आदि पंचायतों के सैकड़ों लोगों ने उप कार्यालय का घेराव कर दिया। अधिशाषी अभियंता तेज सिंह के मनाने पर भी लोग कार्यालय को यथावत रखने पर अड़े रहे।
लंज खास प्रधान दीपांजली, उपप्रधान रमेश चंद, अपर लंज प्रधान सुषमा देवी, डडोली प्रधान रमेश चंद, तरखानकड़ प्रधान किरण वाला, लालपुर प्रधान स्वर्णा देवी, लंज क्षेत्र की करीब एक दर्जन महिला मंडलों की महिलाओं सहित जीवन लता, उर्मिला देवी, जीवना देवी, सोमा देवी, सलोचना देवी, पिंकी, ऊषा, जीवना देवी गोरा, ऊषा, निशा, संध्या देवी, इंदिरा देवी, समिता, आरती, कन्सो देवी, सिमरो, कमलेश, सुरेश, अंजू, संतोष, निशा, स्नेहलता, सरोज, सविता, सुनीता, मोनिका, सुदेश, सत्या देवी, आशा, नीलम, गन्धर्व सिंह, कमल देव मेहरा, कैप्टन कपूर सिंह, रत्न चंद, निर्मल सिंह, राज कपूर, करनैल, प्रीतम, ओम प्रकाश, सुमन मेहरा, रणजीत बग्गा, गुरमेश सिंह, अशोक कुमार, कुलदीप कुमार, कृष्ण मंडल, प्रदान रघुवीर सिंह, समिति सदस्य आशा पांजला, परिवेश डोगरा, विक्रम मेहरा आदि ने बताया कि करीब दो दर्जन पंचायतों की बिजली सुविधा के लिए करीब तीन दशक पहले विद्युत अधिशाषी अभियंता शाहपुर के तहत लंज में उप कार्यालय खोला गया। इलाका अधिक होने के कारण लोगों ने कार्यालय में दो क्लर्क नियुक्त करने की मांग सरकार से उठाई थी।
उन्हें पता चला है कि विद्युत उपमंडल के लंज स्थित उप कार्यालय को स्थानांतरित कर लपियाणा ले जाने के आदेश आए हैं। इससे गुस्साए लोगों ने सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कार्यालय का घेराव किया और चेतावनी दी कि यदि कार्यालय स्थानांतरण के फैसले को पांच दिन के भीतर वापस नहीं लिया गया तो कार्यालय की तालाबंदी कर एक बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि लंज स्थित 33 केवी सब स्टेशन का शीघ्र उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया जाए।
