सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता से धोखा

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर निवासी सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता से एक लाख 95 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने धारा 406, 420, 467, 468 और 471 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर निवासी सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता रसील राम ने पुलिस में
प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया है कि वर्ष 2012 सितंबर माह में समाचार पत्र में नौकरी का ज्ञापन छपा था। जिसे पढ़ कर उन्हें लगा कि वे कुछ कार्य और कर लें। ज्ञापन के आधार पर उन्होंने प्रीपुटी बाला फाइनेंशियल एवं प्लेसमेंट सेक्सन सेक्टर 34 डी हाउस नंबर 360-361 सेकेंड फ्लोर चंडीगढ़ के पते पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। साक्षात्कार मंडी में लिए गए और उनका चयन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उनसे कंपनी ने एक लाख पच्चीस हजार रुपए का सिक्योरिटी बाउंड भरवाया और उन्हें कहा गया कि उन्हें कंपनी 70 हजार रुपए प्रति माह सैलरी देगी।
इसके बाद फिर कंपनी ने उनसे सत्तर हजार रुपए की मांग की। जिस पर उन्होंने उन्हें दोबारा से सत्तर हजार रुपए भिजवा दिए। लेकिन उसके बाद उस
कंपनी का कोई संपर्क नहीं हुआ और न ही नौकरी मिली। जिस पर उन्होंने पुलिस को इस
घटना की इतलाह दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक मंडी आरएस नेगी ने बताया कि शिकायत मिलने पर जोगिंद्रनगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts