सेमेस्टर सिस्टम नहीं बदला तो आंदोलन

पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद विक्रम बतरा कालेज पालमपुर की एबीवीपी इकाई ने प्रदेश विवि की ओर से लागू किए गए सेमेस्टर सिस्टम का कड़ा विरोध किया। इसके लिए परिषद ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गुलशन कपूर ने कहा कि सेमेस्टर सिस्टम को बदलने में कोई उचित कदम नहीं उठाया तो विद्यार्थी परिषद भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी।
परिषद के पालमपुर इकाई के अध्यक्ष चमन व सचिव विकास राणा ने कहा कि परिषद इसका कड़ा विरोध करेगी। परिषद ने मांग उठाई कि विक्रम बतरा कालेज में खाली पड़े प्राध्यापकों के पदों जल्द भरा जाए, कालेज मैदान का निर्माण व पानी की समस्या को जल्द सुलझाया जाए। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन शिक्षा का निजीकरण कर रहा है। इस मौके पर इकाई उपाध्यक्ष दिनेश, गौरव, संजीव, सुनीत, राकेश, अजय, दीपक, तपन राणा, अजय राणा, अभिनव गुलेरिया, अमित कपूर, सुमित मिश्रा, किरण दीक्षित, पूजा संग्राय, अशोक भंडारी, आयुष ठाकुर, सतेंद्र कपूर, देवराज, शशि, रामपाल, आशीष, अतुल, विशाल, राजीव, योगेश राणा, जसपाल सिंह, गगन सिंह समेत परिषद के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts