सेमेस्टर सिस्टम की पहली परीक्षा नवंबर में

शिमला। प्र्रदेश विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) में सेमेस्टर सिस्टम में परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। पहली बार नवंबर में परीक्षाएं करवाई जानी हैं। प्रशासन ने इसके लिए सभी कालेजों से विषयवार डाटा मांगा है। इसके लिए कालेजों को 25 अगस्त तक पूरी डिटेल विश्वविद्यालय या निदेशक उच्च शिक्षा को भेजनी होगी। इसमें कितने मेजर विषय हैं, कितने माइनर, कितने अनिवार्य और कितने विषय स्किल विकास के चल रहे हैं। इसकी पूरी डिटेल कालेजों को निर्धारित प्रारूप पर भेजनी होगी। विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने सिस्टम में परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। इसलिए प्रशासन ने सभी कालेजों ने डिटेल मांगी है। पहली बार कालेजों में सत्र सिस्टम में नवंबर में परीक्षाएं होनी हैं। इसके लिए प्रशासन ने फैसला लिया है कि पहले ही सभी कालेजों से विषयवार डिटेल मंगवा ली जाए। इसी आधार पर कालेजों की डेटशीट तैयार की जाएगी। प्रश्नपत्रों को छपवाने से लेकर अन्य प्रक्रिया के लिए भी प्रशासन के पास अभी तक पूरा डाटा नहीं है। इसलिए सभी से आन लाइन ही डाटा मंगवा लिया है। विश्वविद्यालय के डीन प्लानिंग पीके आहलुवालिया ने सभी कालेजों के प्रिंसिपलों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।

Related posts