
गौचर। मौसम की खराबी को देखते हुए रविवार दोपहर से सेना ने सूर्या होप-थ्री ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इसके तहत केदारघाटी और जोशीमठ में फंसे ऐसे यात्रियों को जिन्हें, मौसम की खराबी के कारण हेलीकॉप्टर से नहीं लाया जा सकता है। उन्हें पोर्टर और सेना के जवानों की मदद से गौरीकुंड, सोन प्रयाग और निचले सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर पैदल और सड़क मार्ग से बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
सेना के मध्य कमान के कमांडर ले. जर्नल अनिल चैत ने कहा कि सेना के छह प्लैग टैग सीनियर ऑफिसर सूर्या होप-थ्री को लीड करेंगे। उन्होंने बताया कि जंगलचट्टी में करीब 150 लोग रह गए हैं, जिन्हें रविवार शाम तक गौरीकुंड लाने का प्रयास किया जाएगा। जो लोग चल नहीं सकते, उन्हें पोर्टर और जवानों की मदद से लाया जाएगा।
