
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत बहुचर्चित सेक्स रैक्ट की मुख्य सरगना सरला उर्फ शालू को पुलिस ने वीरवार को देहरा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी महिला को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी ज्वालामुखी सुरेंद्र ठाकुर नेे इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अभी मुख्य आरोपी की शिनाख्त पर उसके दो सहयोगियाें मोक्ष व जानी की गिरफ्तारी की जानी है। इस मामले में लुधियाना की रीटा नाम की महिला का नाम भी सामने आया है। इन सभी की शिनाख्त हो जानेे के बाद ही पुलिस आगे की रणनीति तैयार करेेगी।
गौरतलब है कि गत दिनों पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट में संलिप्त चार युवतियों व एक पुरुष को हिरासत में लिया था। पूछताछ के उपरांत आरोपी युवतियों ने इस सारे प्रकरण के पीछे एक महिला को मुख्य आरोपी बताते हुए उसके नाम को सार्वजनिक किया था। धर्मशाला कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए पहुंची मुख्य सरगना को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। वहीं अदालत से महिला की जमानत अर्जी रद होने के बाद उसको हिरासत में ले लिया था। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने सरला को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की है।
