सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ दो कॉल गर्ल सहित चार पकड़े

लक्सर। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो कॉल गर्ल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
लक्सर कोतवाली पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली थी कि कस्बे के सोसाइटी रोड स्थित एक मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। छापा मारने पर पुलिस को मकान के भीतर से दो लड़कियां और दो लड़के मिले। चारों आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस चारों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ करने पर एक युवक ने अपना नाम ओमप्रकाश निवासी हरिद्वार और दूसरे ने विनोद निवासी ऊधमसिंह नगर बताया। पकड़ी गई एक लड़की स्थानीय जबकि दूसरी दिल्ली से आई हुई थी। पुलिस ने चारों का चालान कर दिया। लोगों का कहना है कि जिस मकान पर पुलिस ने छापा मारकर इन लोगों को पकड़ा है, वहां काफी समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

Related posts