सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन का जिला सम्मेलन

अल्मोड़ा। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के प्रथम जिला सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि पूंजीवाद के दौर में श्रमिकों का शोषण लगातार बढ़ रहा है। पूंजीवाद से रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। इसके खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है।
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष पीतांबर दत्त लोहनी ने कहा कि समाजवाद कायम करना सीटू का उद्देश्य है। मानव का मानव के द्वारा शोषण की प्रक्रिया रोकने तक संघर्ष जारी रखना होगा। शोषित वर्ग की राजसत्ता तभी कायम हो सकती है जब शोषित वर्ग संगठित होकर अपने संघर्षों को आगे बढ़ाने के लिए लामबंद होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की कर्मचारी और जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध सीटू हमेशा संघर्ष में अग्रणी रहा है।
प्रांतीय पर्यवेक्षक राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पूंजीवादी दौर में श्रमिकों का शोषण बढ़ने के साथ ही रोजगार के अवसर घटे हैं। अस्थाई रोजगार सृजित कर श्रमिकों के हितों पर लगातार कुठाराघात हो रहा है। इसके खिलाफ सीटू के बैनर तले संगठित होकर संघर्ष को आगे ले जाना समय की जरूरत है। संचालन दिनेश पांडे ने किया।
सम्मेलन में नीमा जोेशी, गोविंदी देवी, नरगिस, आशा जोेशी, यूसुफ तिवारी, किशन भंडारी, नंदा बल्लभ जोशी, श्याम अधिकारी, जगदीश बोरा, उमेश तिवारी, पान सिंह नेगी, राधा नेगी, सुरेश जोशी आदि ने विचार रखे।
इससे पूर्व सभी सदस्य गांधी पार्क में एकत्र हुए और दैवीय आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात गांधी पार्क से प्रेरणा सदन तक शांति मार्च निकाला गया। सम्मेलन में आंगनबाड़ी, आशा, भोजनमाता, ग्राम प्रहरी, पीटीसी, शिक्षा मित्र, बीएसएनएल, अशोक हाल कर्मचारी कल्याण समिति, जल निगम, जल संस्थान मजदर यूनियन, डीवाईएफआई के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर सुशील तिवारी, रितु तिवारी, सुनीता पांडे, रवि जोशी, जीवन डांगी, दीवान सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।

देवेंद्र फर्त्याल अध्यक्ष बने
अल्मोड़ा। सम्मेलन में सीटू की 19 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी गठित की गई। देवेंद्र सिंह फर्त्याल अध्यक्ष, विक्रम अधिकारी, ललित मोहन जोशी उपाध्यक्ष, दिनेश पांडे महासचिव, आनंदी, नरगिस सचिव, किशन भंडारी कोषाध्यक्ष, आरपी जोशी, गोविंद सिंह, उमेश तिवारी, दान सिंह, जगदीश सिंह, बलवंत सिंह, विजय लक्ष्मी, हरीश सनवाल, देवीदत्त जोशी सदस्य चुने गए।

Related posts