
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में छात्र संघ चुनाव के लिए मंगलवार को एबीवीपी, एनएसयूआई और एसएफआई के प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। जिसके बाद छात्र संगठनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की ओर से सुशील कुमार, एनएसयूआई से राकेश कुमार और एसएफआई से अनिल कुमार ने अपना नामांकन भरा। उपाध्यक्ष पद एबीवीपी से प्रियंका देवी, एनएसयूआई से सोनिका कुमारी, एसएफआई से विपिन कुमार, महासचिव पद पर एबीवीपी से शांता देवी, एनएसयूआई से विकेश कुमार और एसएफआई से सुनील कुमार, सहसचिव पद पर एबीवीपी से कविता देवी, एनएसयूआई से राहुल और एसएफआई से विनोद कुमार ने नामांकन किया। कक्षा प्रतिनिधियों में प्रथम वर्ष के लिए एबीवीपी ने संजीव, द्वितीय के लिए कंचना देवी और तृतीय वर्ष के लिए अनिता देवी को मैदान में उतारा है। वहीं, एनएसयूआई की ओर से प्रथम वर्ष के लिए शबनम और द्वितीय वर्ष के लिए दलीप कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया तथा एसएफआई की ओर से किसी ने भी कक्षा प्रतिनिधि के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। प्रत्याशियों ने नामांकन कालेज के कार्यकारी प्रधानाचार्य रमेश को सौंपे। जिसके बाद सभी संगठनों ने प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे।
