सुरेंद्र चौपाल पंचायत समिति अध्यक्ष

चौपाल (शिमला)। सुरेंद्र मोहन मेहता पंचायत समिति के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व अध्यक्ष सुशील चौहान को नौ मतों से हराकर जीत हासिल की है। चौपाल में पंचायत समिति अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान अब समाप्त हो गई है। अविश्वास प्रस्ताव के बाद दूसरी बार चुनाव की बैठक में सभी 22 सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया एसडीएम कृष्ण चंद की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थक पूर्व समिति अध्यक्ष सुशील चौहान तथा कांग्रेस के सुरेंद्र मोहन मेहता ने नामांकन भरा। सुशील चौहान को नौ मत पड़े, जबकि सुरेंद्र मोहन मेहता को 13 मत पड़े। सुरेंद्र मोहन मेहता चार मतों से विजय घोषित हुए हैं। एसडीएम कृष्ण चंद ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। चुनाव में वार्ड झीना से सुरेंद्र मोहन मेहता, देवत से दौलतराम नंटा, कुलग से बसंती देवी, पुलबाहल से रोशन लाल, बमटा से सुनीता देवी, खूंद नेवल से सरिता देवी, मालत से जगतराम, कुपवी से नारायण सिंह, धबास से सीमा ठाकुर, धार चांदना से हरि सिंह, मझोली से बलदेव समटा, पौड़िया से सीमा राठौर, बौहर से केवल राम चौहान तथा सरांह से सीमा झरटा, गोरली मड़ावग से सुशील चौहान, थरोच से बिमला देवी, पुजारली से रमला देवी, टिकरी से शीला देवी, बमटा से सुनीता देवी, खद्दर से तारा देवी, नेरवा से राजीव कुमार, चांजू चौपाल से कंचन चंदेल तथा बिजमल से नारायण चौहान ने भाग लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन मेहता ने बताया उनकी जीत चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा के आशीर्वाद से हुई है। उन्होंने कहा कि चौपाल के विकास के लिए विधायक बलवीर वर्मा के साथ ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी मिलेंगे। प्रदेश कांग्रेस सचिव तथा पीसीसी सदस्य रजनीश किमटा, जिला महासचिव धीरेंद्र चौहान, पंचायत समिति उपाध्यक्ष बसंती देवी ने कहा कि बीडीसी अध्यक्ष की जीत कांग्रेस एसोसिएट विधायक बलवीर वर्मा के सहयोग से संभव हुई है।

Related posts