
पिथौरागढ़। सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया (एसएससीआई) के तहत सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती 26 सितंबर से 2 अक्तूबर के बीच जिले के विभिन्न तहसीलों में आयोजित होगी। क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी देहरादून के भर्ती अधिकारी लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि भर्ती 26 सितंबर को जीआईसी पिथौरागढ़, 27 को जीआईसी डीडीहाट, 28 को जीआईसी धारचूला, 30 सितंबर को जीआईसी मुनस्यारी, 1 अक्तूबर को जीआईसी बेरीनाग और 2 अक्तूबर को जीआईसी गंगोलीहाट के खेल मैदान में आयोजित होगी। बिष्ट ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी मूल प्रमाणपत्रों के साथ 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क देकर भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
