सुरक्षाकर्मी की मौत

चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में तैनात सुरक्षाकर्मी सुंदरलाल भट्ट (65 वर्ष)की ड्यूटी के दौरान परिसर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह ढरसाल गांव के निवासी थे। निदेशक प्रो आरसी रमोला, डीएस कैंतुरा, एए बौड़ाई, गबर सिंह, सोहन सिंह नेगी आदि ने सुदरलाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। दूसरी ओर राजकीय इंटर कालेज बगासूधार के शिक्षक केवी सिंह की पत्नी पुष्पा देवी का निधन पर अभिभावक संघ ने शोक जताया। संघ की बैठक में पीटीए अध्यक्ष बुद्धि सिंह पुंडीर, सोना राणा, आशा ढौंटियाल, मनोहर लाल, मुसा कुमार आदि शामिल थे।

Related posts