सुमेश चौहान व्यापार मंडल रोहडू के अध्यक्ष

रोहडू। व्यापार मंडल रोहडू के चुनाव में सुमेश चौहान भारी मतों से विजयी हुए। सुमेश चौहान ने संजय प्रीत दत्ता को 226 मतों के अंतर से पराजित किया। जबकि, अध्यक्ष पद के तीसरे दावेदार निखिल सारटा मात्र 23 ही वोट लेने में कामयाब हो सके।
व्यापार मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान का सिलसिला रविवार सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक मतदान चलता रहा। दुकानदारों में मतदान को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। व्यापार मंडल के कुल 872 मतदाताओं में से 771 ने वोट डाले। दोपहर साढ़े तीन बजे से मतगणना का कार्य चुनाव अधिकारी ज्ञान सिंह की देखरेख में शुरू हुआ। मतगणना के दौरान तीनों प्रत्याशी उपस्थित रहे। सुमेश चौहान को 477, जबकि संजय प्रीत दत्ता को 251 मत मिले। निखिल सारटा को मात्र 23 मत ही प्राप्त हुए। सुमेश चौहान ने संजय प्रीत दत्ता को 226 मतों से हराकर व्यापार मंडल चुनाव में विजय प्राप्त की। चुनाव अधिकारी ज्ञान सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इसमें सुमेश चौहान विजयी रहे। उन्होंने बताया कि चुनाव में सभी व्यापारियों ने बढ़चढ़ कर अपना सहयोग दिया है। नवनियुक्त अध्यक्ष सुमेश चौहान ने बताया कि रोहडू के सभी व्यापारियों के सहयोग से वह विजयी रहे हैं। व्यापार मंडल काअध्यक्ष बनने के बाद अब उनकी प्राथमिकता व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तथा प्रशासन तक पहुंचाने की रहेगी। व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से सभी कदम आवश्यक उठाए जाएंगे। उन्होंने भारी समर्थन देने के लिए सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया है।

Related posts