सुमगढ़ हादसे में मारे गए बच्चों की याद में रोपे पौधे

बागेश्वर। जिला पंचायत के तत्वावधान में सुमगढ़ हादसे में मारे गए बच्चों की याद में पौधे रोपे गए। विधायक चंदन राम दास ने कहा कि सुमगढ़ घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए हम सभी को ईश्वर से प्रार्थना कर पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए।
18 अगस्त 2010 में भूस्खलन की चपेट में आने से शिशु मंदिर के 18 छात्र-छात्राएं जिंदा दफन हो गए थे। उनकी याद में जिला पंचायत परिसर में शनिवार को दीप जलाकर बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी याद में विभिन्न प्रजाति के 18 पौध रोपे गए। वक्ताओं ने रोपित पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला, ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह टंगड़िया, जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद भट्ट, पूर्व अध्यक्ष गोविंद भंडारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश फुलारा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, सकारी बैंक के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बोरा, प्रभागीय वनाधिकारी डीएस मीणा, पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, सीडीओ रोशन लाल, कुंदन परिहार, सुरेश कांडपाल, तारा सिंह रावत, महेश कांडपाल, मथुरा प्रसाद, भगवत रावल, नरेंद्र खेतवाल, वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट और वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा आदि मौजूद थे। उधर भगवती मंदिर आरे में पौंधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर मंदिर के पुजारी हरीश चंद्र तिवारी, जयंत भाकुनी, नरेंद्र खेतवाल, जोगा सिंह खेतवाल, ग्राम प्रधान मोहन लाल, मथुरा प्रसाद, दीपक खेतवाल आदि मौजूद थे।
कांडा। केदारनाथ घाटी में दैवीय आपदा में मारे गए लोगों की याद में गायत्री विद्या मंदिर घिंघारूतोला और बागेश्वर में 115 पौधे रोपे गए। मुख्य अतिथि चंदन सिंह बनकोटी ने कहा कि पौधों के रोपण से जहां पर्यावरण संतुलित होता है वहीं पानी का संकट भी दूर होता है। घिंघारूतोला की प्रधानाचार्य शोभा राठौर, बागेश्वर की दुर्गा असवाल ने लोगों से अधिक से अधिक पौध लगाने की अपील की। इस अवसर पर तनुता तिवारी, रजनी बनकोटी, कमल बनकोटी, ममता शाह, हरीश नगरकोटी, गंगानाथ गोस्वामी, जीत सिंह, बहादुर सिंह, लीलाधर आदि मौजूद थे।

Related posts