
सोलन। सुगंधा अपार्टमेंट रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी साउथ इनकलेव की बैठक में पानी की कमी का मुद्दा जोर-शोर से उठा। सदस्यों ने दावा किया कि सोसायटी में पानी की आपूर्ति न के बराबर है। थोड़ी बहुत सप्लाई आ रही सप्लाई पीने के योग्य नहीं है। लिहाजा वे मिनरल वाटर की बोतल खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। इस मौके पर प्ले ग्राउंड की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया।
जरनल बाडी की बैठक प्रधान जय सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सदस्यों ने बताया कि इस संबंध में पर्याप्त और स्वच्छ पानी मुहैया करवाने के लिए सूचित किया जा चुका है। बैठक में पार्किंग समस्या पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा अपार्टमेंट को जाने वाली सड़क में बेतरतीब वाहनों की समस्या पर भी चर्चा की गई। इस अपार्टमेंट में करीब 400 परिवार रहते हैं। इस मौके पर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें आशीष रोहेला को सह सचिव चुना गया। संगीता बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में राकेश खांडेवाल, के दास, कुलदीप कौर, अशोक गुप्ता, राजेश ठाकुर, डा गौतम धर, एमएल गुप्ता, आरके मिनरवा, सचिन सूरी, सूर्यनारायण धर, प्रदीप कुमार, शशि मदान, दीपक गुप्ता, भीष्म देव शर्मा, अशोक, नीरज सूद, प्रदीप चौहान और भारती शर्मा मौजूद रहे।
