
हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने जा रहे हैं। इससे कांग्रेस विधायकों में एक बार फिर मंत्री बनने की हसरत जाग गई है। इन दिनों राज्य मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए कुछ विधायक सक्रिय बताए जा रहे हैं। रिक्त चल रहे एक पद को भरने के लिए एक अनार सौ बीमार की स्थिति बन सकती है। क्वार दौरे के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मीडिया के एक सवाल पर कहा था कि राज्य मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे एक पद को भरने के लिए हाईकमान से स्वीकृति ली जाएगी। इसके बाद कांग्रेस विधायकों में हलचल है।
मंडी या कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को मिल सकता है मंत्री पद
