
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की तिथियां तय करने पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को फैसला होगा। सत्र मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है, जो महीने के अंत तक चलेगा। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेंगे।
सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक वीरवार को 11 बजे शुरू होगी। इसमें बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण का ड्राफ्ट तैयार करने पर भी चर्चा हो सकती है। चिट्टा तस्करों पर कार्रवाई करने और नशे की रोकथाम पर भी कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इस बैठक में कई अन्य निर्णय भी होंगे। स्कूल स्तर और कॉलेज स्तर पर अलग निदेशालयों के गठन पर भी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला हो सकता है। स्कूल स्तर पर एक और कॉलेज स्तर पर दूसरा निदेशालय खोलने की योजना है। वर्तमान में स्कूल स्तर पर दो निदेशालय हैं।
