
पालमपुर (कांगड़ा)। जालग इलाके के सुआं गांव में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर नर कंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है।
पंचरूखी पुलिस चौकी के तहत आने वाले जालग इलाके के गांव सुआं में लोगों ने एक नर कंकाल नाले में पड़ा देखा। इसकी सूचना लोगों ने पंचायत प्र्रधान को दी। प्रधान सिकंदर ने इसकी सूचना पंचरूखी पुलिस को दी। एसआई भूप सिंह की टीम ने मौके पर पहुंच कर लोगों की सहायता से नर कंकाल को कब्जे में ले लिया। नर कंकाल को जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। डीएसपी मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
